31 साल की उम्र में ही जकड़ लिया कैंसर, मरीज ने कहा - इन लक्षणों की अनदेखी पड़ी भारी...

हाल के वर्षों में 30 से कम उम्र के लोगों में भी कैंसर के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है
कैंसर के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं
कैंसर के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे हैं
Published on

नई दिलली : कैंसर के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अगर आपको लगता है कि ये सिर्फ उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या है तो आप बड़ी भूल कर रहे हैं। हाल के वर्षों में 30 से कम उम्र के लोगों में भी कैंसर के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। इतना ही नहीं बच्चों को भी ये बीमारी हो सकती है, इसलिए सभी लोगों के लिए जरूरी है कि आप अपने खतरे को पहचानिए और इसके बचाव के उपाय करते रहिए।

कैंसर के ज्यादातर मामलों में देखा जाता रहा है कि लोग शुरुआती संकेतों को अनदेखा कर देते हैं जो आगे चलकर बड़ी मुसीबतों का कारण बनता है। एक हालिया रिपोर्ट में 31 वर्षीय क्रिस किर्ट का जिक्र मिलता है जो तीन बच्चों के पिता हैं, उन्हें 31 साल की उम्र में कैंसर का पता चला। डॉक्टरों की टीम ने जांच के दौरान उनकी आंत में एक बड़े आकार का कैंसर वाला ट्यूमर पाया है।

क्रिस का इलाज चल रहा है। क्रिस ने कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में लोगों को आगाह किया है जो संभवत: इस कैंसर का संकेत हो सकते हैं। क्रिस कहते हैं, अगर शुरुआत में ही मैंने इन संकेतों पर ध्यान दे दिया होता तो संभवत: ये कैंसर न बनाता और मुझे इतनी समस्याओं का सामना न करना पड़ता।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in