SAF के जवानों से भरी बस जा पलटी खाई में, 3 की मौत 26 जवान घायल

SAF के जवानों से भरी बस जा पलटी खाई में, 3 की मौत 26 जवान घायल
Published on: 
सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल, SAF के जवानों को ले जा रही एक बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 26 जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक जवान को गंभीर चोटें आई हैं और उसे उपचार के लिए पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नागपुर भेजा गया है। यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर सिवनी-मंडला राज्य राजमार्ग पर धनगढ़ा गांव के पास शुक्रवार देर रात करीब एक बजे हुई।
क्या था पमरा मामला?
केवलारी पुलिस थाने के प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि राज्य पुलिस की SAF की 35वीं बटालियन के जवानों को मंडला से पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) ले जा रही एक बस एक कार से टकरा गई। उन्होंने बताया कि कार में चालक समेत 5 लोग सवार थे।
हादसे में कार में सवार कन्हैया जसवानी (75), निकलेश जसवानी (45) और चालक पुरूषोत्तम महोबिया (37) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक मंडला के रहने वाले थे। एसएएफ के 26 जवान घायल केवलारी पुलिस थाने के प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि हादसे में घायल दो अन्य कार सवारों का इलाज केवलारी सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग अस्पताल से जुड़े कुछ काम के बाद नागपुर से लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद एसएएफ जवानों को ले जा रही बस पलट गई। उन्होंने बताया कि इसमें कुल 26 SAF के जवान घायल हो गए, जिन्हें केवलारी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि उनमें से एक को गंभीर चोटें आईं, जिसे नागपुर रेफर किया गया है और इस घटना की जांच की जा रही है।
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in