कैनरी द्वीप के पास नाव से 15 प्रवासियों के शव मिले

क्षेत्रीय प्रमुख फर्नांडो क्लाविखो ने घटना पर दुख जताते हुए स्पेन सरकार और यूरोपीय आयोग से कार्रवाई की मांग की
Bodies of 15 migrants found on a boat near the Canary Islands
प्रवासियों को नाव से ले जाते बचाव कर्मी
Published on: 

मैड्रिड : स्पेन के कैनरी द्वीप के पास शुक्रवार को करीब 100 प्रवासियों से भरी नाव से 15 शव बरामद किए गए। समुद्री बचाव सेवा के अनुसार, छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया। नाव एल हिएरो द्वीप से करीब 72 किलोमीटर दक्षिण में मिली। उसे खींचकर ला एस्टाका बंदरगाह ले जाया जा रहा है।

इस बीच, कैनरी द्वीप पर प्रवासियों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। 25 नवंबर को एक ही दिन में 2,100 प्रवासी पहुंचे, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इनमें ज्यादातर एल हिएरो द्वीप पहुंचे, जिसकी आबादी करीब 11,400 है। क्षेत्रीय प्रमुख फर्नांडो क्लाविखो ने घटना पर दुख जताते हुए स्पेन सरकार और यूरोपीय आयोग से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मानवीय संकट की शुरुआत सेनेगल और गाम्बिया के तटों से होती है। अटलांटिक महासागर के रास्ते हर साल हजारों प्रवासी जोखिम भरी समुद्री यात्रा कर स्पेन पहुंचने की कोशिश करते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News