

नई दिल्ली: चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत के वैज्ञानिकों का अगला टार्गेट सौर मिशन है। मिशन आदित्य-एल1 पर केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि भारत का पहला सौर मिशन आदित्य-एल1 जनवरी 2024 के पहले सप्ताह के करीब अपने 'लैग्रेंज पॉइंट 1' पर पहुंच जाएगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इसरो अगले साल भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' से जुड़े परीक्षणों की एक शृंखला आयोजित करेगा।