स्पेन में सत्ता की जंग, सांचेज की कुर्सी पर संकट

मतदान के बाद प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है।
Battle for power in Spain; Sánchez’s position at risk
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज
Published on: 

मैड्रिड : स्पेन में रविवार को हुए मतदान में प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है। मतदाताओं के सामने सांचेज को एक और कार्यकाल देने या रूढ़िवादी विपक्ष को सत्ता सौंपने का विकल्प है। विपक्षी पीपुल्स पार्टी (पीपी) को बहुमत के लिए धुर दक्षिणपंथी पार्टी वॉक्स के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है। सांचेज 2018 से कमजोर गठबंधन सरकार चला रहे हैं। आवास संकट से निपटने के उनके प्रस्ताव संसद में खारिज होने के बाद उन्होंने मध्यावधि चुनाव कराया। चुनाव प्रचार में बढ़ते किराये, बेदखली और महंगाई प्रमुख मुद्दे रहे। सांचेज ने न्यूनतम वेतन में वृद्धि और बेरोजगारी घटाने को अपनी उपलब्धि बताया, जबकि विपक्ष ने भ्रष्टाचार के आरोपों और सरकार के कुप्रबंधन को मुद्दा बनाया। वॉक्स आव्रजन पर सख्ती, करों में कटौती और कई प्रगतिशील नीतियों को पलटने की पक्षधर है। पीपी-वॉक्स गठबंधन बनने पर 1975 में तानाशाह फ्रांसिस्को फ्रांको की मौत के बाद पहली बार धुर दक्षिणपंथी दल राष्ट्रीय सरकार में शामिल हो सकता है। इससे यूरोप में दक्षिणपंथ के बढ़ते प्रभाव को भी बल मिलने की आशंका है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News