इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर लगा प्रतिबंध

कुछ कक्षाओं में विदेशी छात्रों की संख्या 30 प्रतिशत तक सीमित करने का प्रावधान
Ban imposed on burqas and niqabs in Italian schools
बुर्के में छात्राएं
Published on: 

रोम : इटली ने स्कूलों में बुर्का और नकाब जैसे चेहरे को ढकने वाले परिधानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही, कुछ कक्षाओं में विदेशी छात्रों की संख्या 30 प्रतिशत तक सीमित करने का प्रावधान किया गया है। संसद के निचले सदन ने 26 नवंबर को 142 मतों से विधेयक को मंजूरी दी, जबकि 112 सदस्यों ने विरोध किया। चार सदस्य मतदान से अनुपस्थित रहे। सीनेट पहले ही 20 नवंबर को इसे पारित कर चुकी थी। नए कानून के तहत चेहरा ढककर स्कूल की गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, बाल ढकने वाले हिजाब पर प्रतिबंध नहीं है। सरकार का कहना है कि इन कदमों से सुरक्षा, सामाजिक समरसता और छात्रों का बेहतर एकीकरण सुनिश्चित होगा।

विदेशी छात्रों की 30 प्रतिशत सीमा इतालवी भाषा में पर्याप्त दक्षता रखने वालों पर समान रूप से लागू नहीं होगी। विपक्ष ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए धार्मिक स्वतंत्रता और प्रवासी समुदायों के अधिकारों पर सवाल उठाए हैं। फ्रांस, डेनमार्क और ऑस्ट्रिया समेत कई यूरोपीय देशों में भी चेहरे को ढकने वाले परिधानों पर प्रतिबंध हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News