नेपाल में बाढ़ : बचाव अभियान में जुटे ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ

वह नेपाली और भारतीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर सुरंग की स्थिति का आकलन कर ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ
Australian experts engaged in flood rescue operations in Nepal
ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ डिक्स बचाव दल के साथ
Published on

काठमांडू : भारत में 2023 में सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद करने वाले ऑस्ट्रेलियाई सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने सोमवार को नेपाल में जारी जटिल खोज एवं बचाव अभियान के दौरान उस अनुभव को याद किया और कहा कि उस अभियान ने उन्हें यह सीख दी कि किसी काम के मुश्किल या बहुत कम संभव होने का मतलब यह नहीं होता कि वह असंभव है। ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ डिक्स शनिवार को नेपाल पहुंचे। बाढ़ के बाद चिलिमे जलविद्युत सुरंग के अंदर लोगों के फंसे होने की आशंका है। डिक्स इन लोगों की तलाश में मदद कर रहे हैं। वह नेपाली और भारतीय विशेषज्ञों के साथ मिलकर सुरंग की स्थिति का आकलन कर रहे हैं और भूमिगत पावरहाउस तक पहुंचने की योजना बना रहे हैं। आशंका है कि कुछ लोग इस भूमिगत पावरहाउस में शरण लिए हो सकते हैं। चिलिमे में चलाया जा रहा खोज अभियान नेपाल में भोटेकोशी-त्रिशूली गलियारे में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद चल रहे व्यापक राहत एवं बचाव अभियान का हिस्सा है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in