सूडान के दारफुर इलाके में अदालत परिसर पर सेना का ड्रोन हमला, 35 लोगों की मौत

अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) और सूडानी सेना के बीच अप्रैल 2023 से जारी भीषण युद्ध में अब तक 59000 लोगों की हो चुकी है मौत
Army drone attack on a court complex in Sudan's Darfur region; 35 people killed
ड्रोन हमले के बाद आग लगने से निकलता धुंआ
Published on: 

काहिरा : सूडान के दारफुर इलाके में एक दीवानी अदालत पर सेना के ड्रोन हमले में 35 लोगों की मौत हो गई। सूडान में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों का रिकॉर्ड रखने वाले स्वतंत्र समूह ‘इमरजेंसी लॉयर्स’ ने बताया कि सूडानी सेना के ड्रोन ने उत्तर दारफुर के अल-जविया गारा गांव में दिवानी अदालत के मुख्यालय को निशाना बनाया, “जो इलाके में अहम न्यायिक और सामाजिक सेवा प्रदान करता है।”

‘इमरजेंसी लॉयर्स’ ने हमले की जांच की मांग की। उसने एक बयान में कहा कि आम नागरिकों और असैन्य ठिकानों पर हमले करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है। सूडान में अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) और सूडानी सेना के बीच जारी संघर्ष अप्रैल 2023 में भीषण युद्ध में बदल गया। संघर्ष पर नजर रखने वाले समूह ‘आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट लोकेशन एंड इवेंट डेटा’ के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक कम से कम 59,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News