Anant-Radhika Pre Wedding : नीता अंबानी ने ‘विश्वंभरी स्तुति’ पर दी मंत्रमुग्ध कर देने वाली परफॉर्मेंस | Sanmarg

Anant-Radhika Pre Wedding : नीता अंबानी ने ‘विश्वंभरी स्तुति’ पर दी मंत्रमुग्ध कर देने वाली परफॉर्मेंस

जामनगर : अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में तीन दिन तक चले। इवेंट के आखिरी दिन सितारों से लेकर अंबानी परिवार के सदस्यों तक ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी, लेकिन नीता अंबानी की परफॉर्मेंस ने पूरी महफिल लूट ली। दरअसल, परंपरा और आध्यात्मिकता को श्रद्धांजलि देते हुए, नीता अंबानी ने शक्ति और धैर्य की प्रतीक मां अंबे को समर्पित एक पवित्र भजन, विश्वंभरी स्तुति पर मंत्रमुग्ध कर देने वाली परफॉर्मेंस दी थी। इसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

‘या देवी सर्वभूतेषु’ पर शानदार परफॉर्मेंस


नीता अंबानी नृत्य कला में पारंगत हैं। वे अक्सर अंबानी फैमिली के फंक्शन में अपनी परफॉर्मेंस से हैरान करती रहती हैं। वहीं, अनंत और राधिका के प्री वेडिंग जश्न के आखिरी दिन भी नीता अंबानी ने अपने दिव्य नृत्य प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। अपने बेटे अनंत के स्पेशल डे के लिए, उन्होंने ‘या देवी सर्वभूतेषु’ पर अपने नृत्य (नृत्य) के साथ देवी अंबे का आह्वान किया। उनकी हर मुद्रा और चेहरे से दिव्यता झलक रही थी। नीता अंबानी की इस परफॉर्मेंस की एक और खास बात ये थी कि ये उनकी पोतियों आदिया और वेदा को समर्पित थी।

नीता अंबानी ने मां अंबे से मांगा अनंत-राधिका के लिए आशीर्वाद
वहीं नीता अंबानी की इस शानदर नृत्य प्रस्तुति की वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें कि नीता अंबानी बचपन से ही हर नवरात्रि के दौरान यह भजन सुनती आ रही हैं। उन्होंने बेटे अनंत और उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट के भावी जीवन के लिए मां अंबे का आशीर्वाद लेने के लिए इस गाने पर प्रस्तुति दी।

नीता ने मुकेश संग दी रोमांटिक परफॉर्मेंस


रविवार को ‘विश्वम्भरी स्तुति’ पर परफॉर्म करने के अलावा नीता अंबानी ने शनिवार को मुकेश अंबानी के साथ स्टेज पर आग लगा दी थी। इस जोड़े ने अपने बेटे की शादी से पहले के संगीत समारोह में प्यार हुआ इकरार हुआ पर रोमांटिक परफॉर्मेंस दी थी। उनकी परफॉर्मेंस को सभी ने पसंद किया, कई लोग उनके लिए हूटिंग भी करते दिखे। इतना ही नहीं नीता अंबानी भी अपनी बेटी ईशा अंबानी के साथ ‘कलंक’ के पॉपुलर ट्रैक घर मोरे परदेसिया पर भी परफॉर्मेंस दी थी।

 

Visited 45 times, 1 visit(s) today
शेयर करे
0
0

मुख्य समाचार

कोलकाता : कोलकाता में आज का तापमान 30.99 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज न्यूनतम
कोलकाता : कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को जूनियर डॉक्टरों ने लालबाजार अभियान का आयोजन किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में अब एक महीने का ही समय रह गया है। दुर्गा
सीबीआई की लंबी पूछताछ के बाद कार्रवाई कोलकाता: आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को आखिरकार गिरफ्तार कर
कोलकाता के रेप-मर्डर मामले में आरोपी संजय रॉय ने नया दावा किया है कि 8 अगस्त की रात वह गलती
कोलकाता : पॉपुलर बंगाली सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में कोलकाता में आयोजित होने वाले अपने संगीत कार्यक्रम को
कोलकाता: आरजी कर अस्पताल में चल रहे विवाद के बीच जूनियर डॉक्टरों का सीज वर्क लगातार जारी है। गुरुवार को
कोलकाता: दुर्गा पूजा के त्योहार की तैयारी के बीच, यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, एयरलाइंस ने
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एक बार फिर सीबीआई की जांच के केंद्र में है। शुक्रवार को, सीबीआई के
कोलकाता : कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना ने देशभर में हंगामा मचा दिया है।
कोलकाता : कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के मुर्दाघर में सीबीआई की छापेमारी ने एक नई हलचल मचा दी है।
कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के बाद विवाद थमने का नाम नहीं ले
ऊपर