रूस-यूक्रेन वार्ता में यूरोप को शामिल करने पर सहमति

इसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।
Agreement reached on including Europe in Russia-Ukraine talks
बैठक में शामिल रूस- यूक्रेन के अधिकारियों के साथ अमेरिकी अधिकारी
Published on: 

मॉस्को : रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर मॉस्को में हुई अहम बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों ने यूरोप की सुरक्षा व्यवस्था पर व्यापक चर्चा के लिए सहमति जताई है। इसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। बैठक के बाद ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने संकेत दिया कि यूरोपीय नेताओं को अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच होने वाली बातचीत में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए यूरोप की युद्धोत्तर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की शर्त रखी गई है। रूस लंबे समय से यूरोप की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव और पूर्वी यूरोप में नाटो के प्रभाव को सीमित करने की मांग करता रहा है। रूसी वार्ताकार व्लादिमीर मेडिंस्की ने इसे यूरोप में नई व्यापक सुरक्षा व्यवस्था बनाने की कोशिश बताया। वहीं, यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन का कहना है कि यूरोप की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा से पहले युद्धविराम होना चाहिए। इस बीच, क्रेमलिन ने यूरोपीय नेताओं की बातचीत में भागीदारी पर सहमति की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News