ईरान के बाद एक और युद्ध की तैयारी में ट्रंप

क्यूबा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की संभावना के दिए संकेत
After Iran, Trump prepares for another war
डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

फोर्ट मायर्स (अमेरिका) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की संभावना के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि ईरान से लौटने वाले अमेरिकी युद्धपोत क्यूबा के तट के पास रुक सकते हैं। फ्लोरिडा में चुनावी रैली के दौरान उन्होंने यह बात कही। ट्रंप ने कहा कि युद्धपोत क्यूबा के तट से करीब 50 गज दूर रुकेंगे और विदेश मंत्री मार्को रुबियो बातचीत आगे बढ़ाएंगे। रुबियो ने भी सोशल मीडिया पर क्यूबा में बदलाव के लिए कार्रवाई का समर्थन किया। ट्रंप प्रशासन क्यूबा की समाजवादी सरकार पर दबाव बढ़ा रहा है। रुबियो ने क्यूबा को अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए उसके विरोधियों से बदलाव के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। हालांकि, ट्रंप ने पहले कहा था कि दोनों देश समझौता कर सकते हैं और सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्यूबा 2020 से आर्थिक और ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है। देश में बिजली कटौती, खाद्य पदार्थों की कमी और महंगाई बढ़ी है। इस संकट के कारण बड़ी संख्या में क्यूबाई नागरिक देश छोड़कर अमेरिका पहुंचे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in