हार के बाद ट्रंप ने माना, आव्रजन नीति में बरती गई ज्यादा सख्ती

ट्रंप ने चुनावी हार के लिए ईरान युद्ध, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और इजराइल के प्रति नाराजगी को भी जिम्मेदार बताया
After his defeat, Trump acknowledged that immigration policy had been too strict
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद स्वीकार किया है कि उनकी आव्रजन नीति जरूरत से ज्यादा सख्त थी। एक न्यूज चैनल में प्रसारित साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि इस नीति से उन्हें फायदा भी हुआ और नुकसान भी। ट्रंप ने माना कि अवैध रूप से अमेरिका आए ऐसे लोगों को भी देश से निकाल दिया गया, जिनके पास अच्छी नौकरियां थीं और जो कर चुका रहे थे। ट्रंप ने चुनावी हार के लिए ईरान युद्ध, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और इजराइल के प्रति नाराजगी को भी जिम्मेदार बताया। हालांकि, आव्रजन नीति में बड़े बदलाव के संकेत नहीं दिए। साक्षात्कार के बाद उन्होंने आव्रजन पर कड़े रुख के लिए पहचाने जाने वाले स्टीफन मिलर को चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध रुकवाया था। हालांकि, भारत लगातार अमेरिका की मध्यस्थता के दावे को खारिज करता रहा है। भारत के अनुसार, संघर्षविराम पर सहमति दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच सीधे बातचीत से बनी थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News