जेल में बाल काट दिए तो पागल हो गया यूट्यूबर

मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया
sanmarg.in
Published on: 

त्रिशूर (केरल) : यूट्यूब पर खुद का चैनल चलाने वाले त्रिशूर एक युवक मुहम्मद शाहीन शाह (26) के परिवार ने शनिवार को जिला जेल अधिकारियों पर जबरदस्ती उसके बाल काटने का आरोप लगाया। शाह को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बाल काटे जाने के कारण लगे गहरे सदमे के कारण उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई, अब उन्हें त्रिशूर सरकारी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जेल अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि त्रिशूर के एरानेलूर निवासी वर्षीय मुहम्मद शाहीन शाह को यूट्यूब पर ‘मनावलन’ (दूल्हा) के नाम से जाना जाता है)।

किस आरोप में पकड़ा गया है युवक: उसे कॉलेज के छात्रों को कार से कुचलने का प्रयास करने के आरोप में त्रिशूर पुलिस ने मंगलवार को कर्नाटक के कोडागु से पकड़ा था, जहां वह छिपा हुआ था। वह 19 अप्रैल, 2024 को हुई घटना के बाद से फरार था। इसके बाद उसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

परिवार का दावा, नियम के खिलाफ युवक के जबरन काटे गये बाल : शाह के माता-पिता और भाई ने दावा किया कि उसके बाल जबरन काटे गए और फिर उसे त्रिशूर जिला जेल अधिकारियों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया। दोषी कैदियों को भी अपने बाल काटने के लिए कुछ समय दिया जाता है, लेकिन शाह को हिरासत में भेजे जाने के दो घंटे के भीतर उसका बाल काटने का प्रयास किया गया। परिवार ने यह भी दावा किया कि अगले दिन, उसके बाल और दाढ़ी को जबरदस्ती काट दिया गया। उसके बाल और दाढ़ी को इस हद तक काट दिया गया था कि वह पहचान में नहीं आ रहा था।

जेल के मानदंडों के अनुसार काटे बाल : एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि शाह के बाल जेल के मानदंडों के अनुसार काटे गए। परेशानी महसूस करने के बाद उसे त्रिशूर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और फिलहाल वह निगरानी में है।

क्यों बाल नहीं कटना चाहता था युवक : शाह ने अधिकारियों से अनुरोध किया था कि उसे अपने बाल काटने के खिलाफ एक आवेदन दायर करने के लिए समय दिया जाए क्योंकि वह एक फिल्म में भूमिका की उम्मीद कर रहा था और अपनी भावी शादी के कारण भी वह ऐसा चाहता था। लेकिन उन्होंने उसके अनुरोध पर ध्यान नहीं दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in