ताजमहल की संगमरमर पट्टिका की ब्रिटेन में होगी नीलामी

इसकी कीमत 20,000 से 30,000 पाउंड (करीब 24 से 36 लाख रुपये) तक मिलने का अनुमान
A marble plaque from the Taj Mahal is set to be auctioned in Britain
ताजमहल की संगमरमर पट्टिका
Published on: 

लंदन : ताजमहल से ब्रिटिश शासन के दौरान निकाली गई नक्काशीदार संगमरमर की एक पट्टिका की नौ दिसंबर को ब्रिटेन में नीलामी होगी। ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी कर्नल पाउनोल फिप्स ने 1816 में आगरा में अपने कार्यकाल के दौरान इसे संग्रहित किया था। नीलामीकर्ता लायन एंड टर्नबुल के अनुसार, इसकी कीमत 20,000 से 30,000 पाउंड (करीब 24 से 36 लाख रुपये) तक मिलने का अनुमान है। यह पट्टिका उन दो पट्टिकाओं में से एक है, जिन्हें फिप्स ने एकत्र किया था। उनके बेटे के संस्मरण के मुताबिक, ये वस्तुएं ताजमहल के भूमिगत हिस्से में मिली थीं। उनके पिता का मानना था कि इनका इस्तेमाल स्मारक की मरम्मत में किया जाना था। पट्टिका के साथ ताजमहल की एक पुरानी श्वेत-श्याम तस्वीर और दो ऐतिहासिक पत्र भी नीलामी में रखे जाएंगे। करीब 200 वर्षों तक यह पट्टिका फिप्स परिवार के निजी संग्रह में रही।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News