अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप

लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलएएक्स) के एक टर्मिनल की छत की टाइलें गिर गईं।
5.0-magnitude earthquake in California, USA
भूकंप (सांकेतिक चित्र)
Published on: 

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया तट पर रविवार तड़के 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके लॉस एंजिलिस और आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। भूकंप के कारण दुकानों से लोग बाहर निकल आए, जबकि लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एलएएक्स) के एक टर्मिनल की छत की टाइलें गिर गईं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मैनहट्टन बीच से करीब 3.7 मील दक्षिण-पश्चिम में और जमीन से 7.6 मील की गहराई पर था। इसके बाद 40 से अधिक झटके दर्ज किए गए। हालांकि, तत्काल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। लॉस एंजिलिस अग्निशमन विभाग ने शहर के सभी 106 दमकल केंद्रों की टीमों को नुकसान का आकलन करने के लिए तैनात किया। मेयर करेन बास ने भी स्थिति पर नजर रखने की बात कही। एहतियातन मैनहट्टन बीच पियर बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने लोगों को संभावित आफ्टरशॉक के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News