दक्षिण अफ्रिका में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में 27 लोगों की मौत

एक बार में एके-47 राइफल और पिस्तौल से लैस संदिग्धों ने गोलीबारी की
27 people killed in separate shooting incidents
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
Published on: 

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका के दो सबसे बड़े शहरों के पास हुई गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने बताया कि शनिवार रात जोहानिसबर्ग के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वेडेला टाउनशिप में एक बार में एके-47 राइफल और पिस्तौल से लैस संदिग्धों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने एक अलग बयान में बताया कि शनिवार देर रात करीब एक बजे केपटाउन के पास ल्वांद्ले में एक दुकान पर हुई गोलीबारी की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। ये दोनों घटनाएं पूर्वी तट के शहर डरबन के पास एक घर में आयोजित पार्टी में हुई गोलीबारी के कुछ ही दिन बाद हुई हैं। पुलिस ने बताया कि हाल में हुई गोलीबारी की इन दोनों घटनाओं के सिलसिले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in