सिरमौर में 24 छात्राओं का यौन उत्पीड़न

शिक्षक गिरफ्तार
सिरमौर में 24 छात्राओं का यौन उत्पीड़न
Published on: 

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक सरकारी स्कूल में 24 छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आठवीं से दसवीं कक्षा की छात्राओं ने स्कूल के प्राचार्य से उत्पीड़न की शिकायत की थी, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि शुक्रवार को 24 छात्राओं ने प्राचार्य को लिखित शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि शिक्षक ने उन्हें गलत तरीके से छुआ है। स्कूल प्रशासन ने बताया कि शिकायत को स्कूल की यौन उत्पीड़न रोधी समिति को भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को छात्राओं के अभिभावकों को बैठक के लिए बुलाया गया और पाया गया कि उनमें से अधिकतर को अपनी बच्ची के उत्पीड़न के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in