महाराष्ट्र में 23 भैंसों को एक साथ .... जाने क्या है पूरा मामला

मवेशियों पर अत्याचार
महाराष्ट्र में 23 भैंसों को एक साथ .... जाने क्या है पूरा मामला
Published on: 

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ट्रक में अमानवीय और अवैध तरीके से 23 भैंसों को ठूंस कर ले जाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पडघा पुलिस ने बताया कि पुलिस गश्ती दल ने 17 अप्रैल की रात को कुकसे गांव में वाहन को रोका और पाया कि उसमें 23 भैंसों को ले जाया जा रहा था। जानवरों को रस्सियों से कसकर बांधा गया था और उन्हें बुनियादी सुरक्षा या स्वास्थ्य देखभाल के प्रावधानों के बिना ले जाया जा रहा था। यह उपेक्षा और क्रूरता का स्पष्ट मामला है। वाहन चला रहा व्यक्ति भैंसों के परिवहन के लिए वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रहा। पुलिस ने शुक्रवार को व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in