

अबूजा (नाइजीरिया) : नाइजीरिया के उत्तर-मध्य स्थित 'प्लेट्यू' राज्य में कई वाहनों की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गयी। संघीय सड़क सुरक्षा आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। आयोग ने बताया कि शुक्रवार को हुए इस हादसे में चार वाहन शामिल थे और प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ब्रेक फेल होना सामने आया है। यह हादसा 'प्लेट्यू' को राजधानी अबुजा से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग 'हावान किबो-जोस' मार्ग पर हुआ।