पुतिन के साथ सेल्फी लेकर छाया 17 वर्षीय भारतीय एआई उद्यमी

मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘एआई जर्नी’ के दौरान 17 वर्षीय भारतीय एआई उद्यमी राहुल जॉन अजू सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर छा गए।
17-year-old Indian AI entrepreneur makes waves after taking a selfie with Putin
पुतिन के साथ सेल्फी लेकर छाया 17 वर्षीय भारतीय एआई उद्यमी
Published on: 

मॉस्को : रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘एआई जर्नी’ के दौरान 17 वर्षीय भारतीय एआई उद्यमी राहुल जॉन अजू रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर छा गए। कोच्चि स्थित एआईरियलएम टेक्नोलॉजीज के संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी अजू को सम्मेलन में पुतिन से मुलाकात और बातचीत का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति से सेल्फी लेने का अनुरोध किया, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया। अजू ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि बचपन में मनोरंजन के लिए वीडियो बनाने से लेकर 17 साल की उम्र में राष्ट्रपति पुतिन से मिलने तक का सफर उनके लिए सपने जैसा है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना और करना है। ‘भारत के एआई किड’ के नाम से मशहूर अजू ने थिंकक्राफ्ट, रेस्क्यू एआई, जस्टईज और न्यायसाथी जैसी परियोजनाओं पर काम किया है। इनमें प्रोजेक्ट 47एक्स भी शामिल है, जिसका उद्देश्य कानूनी जानकारी को सरल बनाना है। भारत स्थित रूसी दूतावास ने भी उनकी उपलब्धि का उल्लेख करते हुए उन्हें उन युवा एआई प्रतिभाओं में शामिल बताया, जिन्होंने रूस और कजाकिस्तान के राष्ट्रपतियों से मुलाकात की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News