केन्या में सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत

मृतकों में अधिकांश कैथोलिक तीर्थयात्री
17 people killed in road accident in Kenya
क्षतिग्रस्त वाहन को देखते लोग
Published on: 

नैरोबी : केन्या में मोम्बासा तटीय शहर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर शनिवार तड़के कई वाहनों की टक्कर में 17 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश कैथोलिक तीर्थयात्री थे, जो प्रार्थना स्थल की यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, हादसा आधी रात के बाद सलामा इलाके में हुआ। एक ट्रक चालक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुआ। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में मुड़ गया और तीर्थयात्रियों को ले जा रही वैन समेत कई वाहनों से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में वैन के चालक और उसमें सवार कम से कम 16 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मोम्बासा के कैथोलिक महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप मार्टिन किवुवा ने बताया कि तीर्थयात्री नैरोबी के पश्चिम में स्थित नाकुरु काउंटी के एक प्रार्थना स्थल की ओर जा रहे थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in