मेक्सिको में आतिशबाजी सामग्री में विस्फोट में 10 की मौत, 64 घायल

एक कस्बे में एक धार्मिक उत्सव के दौरान हुआ हादसा
10 killed, 64 injured in fireworks explosion in Mexico
घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच करती पुलिस
Published on: 

तेमास्कालसिंगो (मेक्सिको) : मेक्सिको राज्य के एक कस्बे में एक धार्मिक उत्सव के दौरान आतिशबाजी में इस्तेमाल की गई सामग्री में विस्फोट होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई एवं 64 अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट शनिवार रात मध्य मेक्सिको के तेमास्कालसिंगो में ‘नुएस्त्रा सेनोरा दे ला लूज’ गिरजाघर के पास हुआ। इस नगरपालिका की आबादी करीब 66,000 है। सैकड़ों लोग धार्मिक उत्सव में आतिशबाजी देखने के लिए एकत्र हुए थे कि तभी यह विस्फोट हो गया। तेमास्कालसिंगो, मेक्सिको सिटी से करीब 160 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित हैविस्फोट के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और मेक्सिको राज्य के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in