लिलुआ से बामुनगाछी जाने वाली सड़क बनी ‘मौत का फंदा’

पूजा से पहले मरम्मत का आश्वासन
लिलुआ से बामुनगाछी जाने वाली सड़क बनी ‘मौत का फंदा’
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: बारिश के बाद लिलुआ स्टेशन से बामुनगाछी जाने वाली व्यस्त सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा होने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रोजाना बाइक और स्कूटर फिसलकर गिर रहे हैं, जबकि कई बार चारपहिया वाहनों के पहिए गड्ढों में फंस जा रहे हैं। इस सड़क के किनारे बामुनगाछी केंद्रीय विद्यालय भी स्थित है। ऐसे में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है। नगरपालिका का कहना है कि लगातार बारिश के कारण फिलहाल मरम्मत कार्य संभव नहीं हो पा रहा है। बारिश रुकते ही काम शुरू किया जाएगा और दुर्गापूजा से पहले सड़क को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया है। राज्य के नगर विकास विभाग के राज्य मंत्री उमेश राय ने सड़क की खराब स्थिति को स्वीकार करते हुए कहा कि वह जल्द ही इलाके का दौरा करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बारिश थमने के बाद सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in