Virat Kohli Century on Birthday: जन्मदिन पर विराट कोहली ने लगाया शतक

Virat Kohli Century on Birthday: जन्मदिन पर विराट कोहली ने लगाया शतक
Published on

कोलकाता : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में विश्व कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर टिकी थीं। आज उनका जन्मदिन भी है। विराट 35 साल के हो गए हैं। जन्मदिन पर ही विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में सचिन तेंदुलकर के 49 शतक की बराबरी कर ली। अपने जन्मदिन पर विराट ने इस रिकॉर्ड की बराबरी कर फैंस को खास तोहफा दिया है। विराट के नाम अब तक 49 वनडे शतक हैं।
विराट ने जन्मदिन पर लगाया शतक
विराट ने इस विश्व कप में अब तक 85 रन, नाबाद 55 रन, 16 रन, नाबाद 103 रन, 95 रन, शून्य, 88 रन और 100* रन की पारियां खेली हैं। आज शतक लगाकर कोहली वनडे में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले टॉम लाथम, रॉस टेलर, सनथ जयसूर्या, मिचेल मार्श, सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली पहले ऐसा कर चुके हैं। रॉस टेलर, मिचेल मार्श और कोहली ने ऐसा विश्व कप के मैचों में किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in