Bus Accident : TMC Rally से लौट रही बस खाई में पलटी, एक साथ …

Bus Accident : TMC Rally से लौट रही बस खाई में पलटी, एक साथ …
Published on: 

पश्चिम मेदनिपुर : तृणमूल के शहीद दिवससे लौटते समय सड़क दुर्घटना हुई है। तृणमूल कार्यकर्ताओं से भरी एक बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियंत्रण खोने के बाद नयनजुली में सड़क के किनारे पलट गई। इस भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 39 लोग घायल हो गये। यह दर्दनाक हादसा खड़गपुर के रूपनारायणपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। मालूम हो कि इस दिन शहीद दिवस कार्यक्रम (21 जुलाई) में शामिल होने के लिए तृणमूल कार्यकर्ता और समर्थक बस से धर्मतल्ला गये थे। बैठक समाप्त करने के बाद बस धर्मतल्ला से बंदवान के लिए रवाना हुई। जब वह खड़गपुर के रूपनारायणपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रही थी, तभी चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया।
बस सड़क किनारे खाई में पलट गई
यात्रियों सहित बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत दौड़ पड़े। उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया। घटना में एक व्यक्ति की पहले ही मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि बस में सवार 39 यात्री घायल हो गए। इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं, सभी 39 घायल लोगों को बचाया गया और मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। उनका इलाज शुरू हो चुका है। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पुलिस अधिकारी पहले ही मौके पर पहुंच चुके हैं। वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in