Super Surya smashes for four consecutive sixes : सूर्यकुमार यादव का तूफान, ग्रीन के ओवर में 4 छक्के जड़ डाले

Super Surya smashes for four consecutive sixes : सूर्यकुमार यादव का तूफान,  ग्रीन के ओवर में 4 छक्के जड़ डाले
Published on: 

नई दिल्ली : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे वनडे मैच में सूर्य कुमार यादव का तूफान देखने को मिला है। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज हाफ सेंचुरी बना दी है। खास बात यह है कि इस मैच में सूर्य कुमार यादव ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कैमरून ग्रीन के ओवर में 4 छक्के जड़ डाले। सूर्या का तूफान देख लग रहा था कि वे 6 छक्के जड़ डालेंगे। हालांकि पांचवी गेंद पर वो बड़ा शॉट नहीं खेल सके। दरअसल, पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाने वाले सूर्य कुमार यादव ने आज भी धमाकेदार पारी खेली है। शुभमन गिल के आउट होने के बाद क्रीज पर आए सूर्या ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज कैमरून ग्रीन के खिलाफ चार छक्के लगाकर उनकी धज्जियां उड़ा दी।
सूर्या ने लगाई सबसे तेज हाफ सेंचुरी

सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी पारी खेली है। सूर्या फिलहाल 33 गेंदों पर 64 रनों पर खेल रहे हैं। सूर्या अंत के ओवर्स में धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक की सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगा दी है और कंगारुओं के खिलाफ एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in