डोमजूड़ में आज से सेवा स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत

विधायक कल्याण घोष ने की घोषणा, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे निःशुल्क जांच
डोमजूड़ में आज से सेवा स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत
Published on: 

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : डोमजूड़ में आज से यानी सोमवार से दो दिवसीय सेवा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सोमवार और मंगलवार को डोमजूड़ विधानसभा क्षेत्र के बाक्सड़ा इलाके में आयोजित होगा। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में डोमजूड़ के विधायक कल्याण घोष ने विस्तृत जानकारी दी। विधायक ने बताया कि इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करेंगे। जरूरत के अनुसार विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच भी बिना शुल्क के की जाएगी और आवश्यक दवाइयां वितरित की जाएंगी। शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रत्येक पंचायत क्षेत्र में कैंप लगाकर नाम पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी। संवाददाता सम्मेलन में हावड़ा सदर युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, डोमजूड़ केंद्र युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नूराज मोल्ला सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

कैलाश मिश्रा ने कहा कि All India Trinamool Congress के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद Abhishek Banerjee की पहल पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस प्रकार के सेवा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में डायमंड हार्बर, नंदीग्राम और हावड़ा के जगतबल्लभपुर क्षेत्र में भी ऐसे शिविरों का आयोजन हुआ था, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in