Stock Market : इतिहास में पहली बार सेंसेक्स ने किया ऐसा कमाल कि …

Stock Market : इतिहास में पहली बार सेंसेक्स ने किया ऐसा कमाल कि …
Published on: 

मुंबई : शेयर मार्केट में इन दिनों काफी तेजी देखने को मिल रही है। शेयर बाजार में आई तेजी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी भी नए ऑल टाइम हाई लगा रहे हैं। अब सेंसेक्स और निफ्टी ने एक बार फिर से ऑल टाइम हाई लगा दिया है और अब सेंसेक्स ने नया कारनाम इतिहास में पहली बार कर दिखाया है। दरअसल, सेंसेक्स ने पहली बार 66000 के स्तर के पार क्लोजिंग दी है। इसके साथ ही नए हाई के मामले में निफ्टी ने भी कमाल कर दिया है।

सेंसेक्स ने रचा इतिहास

सेंसेक्स में आज जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स आज 600 अंकों तक की तेजी देखने को मिली है। वहीं सेंसेक्स ने आज 66159.79 का हाई लगाया। ये अब सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई है। इसके साथ ही सेंसेक्स ने आखिर में 502.01 अंक (0.77%) की तेजी के साथ 66060.90 के स्तर पर क्लोजिंग दी। ऐसा पहली बार हुआ है जब सेंसेक्स ने 66 हजार के स्तर के पार क्लोजिंग दी है।

निफ्टी में तेजी
वहीं निफ्टी में भी आज उछाल देखने को मिला है और निफ्टी ने भी ऑल टाइम हाई लगाया है। निफ्टी ने 19595.35 का हाई लगाया। यही निफ्टी का ऑल टाइम हाई बन चुका है। इसके साथ ही निफ्टी ने 150.75 अंक (0.78%) की तेजी दिखाई और आखिर में 19564.50 के स्तर पर निफ्टी बंद हुई।

टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स
वहीं आज बाजार में कई शेयरों में तेजी देखने को मिली। बाजार में आज निफ्टी के टॉप गेनर्स में TCS, Infosys, Tech Mahindra, LTIMindtree और HCL Technologies रहे। वहीं निफ्टी के टॉप लूजर्स में HDFC Life, M&M, Power Grid Corporation, Titan Company और Dr Reddy's Laboratories शामिल रहे। BSE Midcap और Smallcap इंडेक्स 1-1 फीसदी तेजी में रहे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in