राज्य में इस दिन होगी प्राइमरी टेट की परीक्षा

राज्य में इस दिन होगी प्राइमरी टेट की परीक्षा
Published on: 

राज्य में 10 दिसंबर को प्राइमरी टेट की परीक्षा
कोलकाता : राज्य में प्राइमरी टेट की परीक्षा 10 दिसंबर को होगी। प्राथमिक शिक्षा पर्षद के प्रेसिडेंट गौतम पाल ने कहा कि इस संबंध में पर्षद की वेबसाइट पर विज्ञप्ति प्रका​शित होगी। कौन -कौन इस साल टेट दे सकेंगे और कौन नहीं, इस बारे में भी उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि गत साल टेट की परीक्षा 11 दिसंबर को हुई थी जो कि पांच वर्ष बाद हुई थी। उसी समय प्रेसिडेंट ने कहा था कि हर साल ही नियम के साथ टेट की परीक्षा होगी। इस दिन गौतम पाल ने कहा कि गुरुवार को टेट को लेकर विज्ञप्ति प्रकाशित होगी। गुरुवार की शाम 7 बजे से पर्षद की वेबसाइट पर टेट का फाॅर्म भरा जा सकेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार बीएड जिन्होंने किया है वे इस साल टेट में नहीं बैठ पायेंगे। हालांकि, डीएलएड समेत अन्य प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण पूरा कर चुके लोग टेट दे सकते हैं। इसके अलावा जो लोग पिछले साल उत्तीर्ण नहीं हो पाये थे वे भी इस साल दोबारा फॉर्म भर सकते हैं। बंगीय शिक्षक व शिक्षा कर्मी समिति के महासचिव स्वपन मण्डल ने कहा कि पहले ही सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह कहा गया था कि बीएड रहने पर प्राइमरी में बैठा नहीं जा सकेगा। नोटिफिकेशन में इस क्राइटेरिया को नहीं डाला गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in