आखिर क्यों अचानक ‘Candy Crush’ को …

आखिर क्यों अचानक ‘Candy Crush’ को …
Published on

ई दिल्ली : दिग्गज क्रिकेट प्लेयर महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है। दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में उन्हें चाहने वाले लोग हैं। धोनी एक ऐसे प्लेयर हैं जो मैदान में हो या फिर मैदान के बाहर हो सुर्खियों में छाए रहते हैं। कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले धोनी का इस समय सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो प्लेन का है। इस वीडियो से यह पता चलता है कि धोनी अपनी प्लेन यात्रा के दौरान क्या करते हैं।
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी का वायरल हो रहा वीडियो एक प्लेन का है। धोनी के वायरल वीडियो में कई हैरान करने वाली चीजें सामने आईं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान माही बिजनेस क्लास की जगह इकोनॉमी क्लॉस में सफर करते नजर आए। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपने टैबलेट में कैंडी क्रश खेलते हुए दिखे। इसके बाद से सोशल मीडिया में #Candy Crush ट्रेंड करने लगा।

जब चॉकलेट ऑफर की

बता दें कि जब धोनी प्लेन में सफर कर रहे थे तभी उनके पास एक एयर होस्टेस चॉकलेट से भरी हुई ट्रे लेकर उनके पास पहुंची और उन्हें चॉकलेट ऑफर की। यह देखकर धोनी मुस्कुराने लगते हैं और एक चॉकलेट उठा लेते हैं। इसी बीच लोगों की नजर धोनी के टैबलेट पर पड़ती है जिसमें वे कैंडी क्रश ओपन था। ऐसा लग रहा था कि एयर होस्टेस के आने से पहले वे कैंडी क्रश गेम खेल कर अपनी यात्रा को एन्ज्वॉय कर रहे थे।

#Candycrush ट्रेंडिंग टॉपिक

माही को कैंडी क्रश खेलते देख सोशल मीडिया में हर तर कैंडी क्रश की चर्चा होने लगी और सोशल मीडिया में #Candycrush ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया। वायरल वीडियो ने लोग अलग अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा माही जो गेम खेल रहे हैं वह कैंडी क्रश नहीं बल्कि Pet Rescue Saga है।

3 घंटे में 30 लाख लोगों ने किया डाउनलोड

महेंद्र सिंह धोनी को कैंडी क्रश खेलता देख लोगों में भी इस गेम के प्रति दीवानगी चढ़ गई। बताया  जा रहा है कि जैसे ही धोनी को कैंडी क्रश खेलता देखा गया उसके 3 घंटे के अंदर करीब 30 लाख से ज्यादा लोगों ने गेम को डाउनलोड किया। इतना ही नहीं गेमिंग कंपनी ने कैंडी क्रश को ट्रेंड कराने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in