4 रात बंद रहेगा Maa Flyover , इस रास्ते से …

4 रात बंद रहेगा Maa Flyover , इस रास्ते से …
Published on

कोलकाता : शहर के सभी फ्लाईओवरों की सेहत सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सक्रिय है। कुछ दिन पहले विशेषज्ञ समिति ने चिंगरीहाटा फ्लाईओवर की सेहत को लेकर चिंता जताई थी। केएमडीए ने अभी तक इस फ्लाईओवर के भविष्य के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है। लेकिन, इस बीच शहर के एक और बेहद व्यस्त और महत्वपूर्ण फ्लाईओवर का जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने जा रहा है। मालूम हो कि जीर्णोद्धार कार्य के लिए मां फ्लाईओवर तीन से चार रातों के लिए बंद रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, अगले मंगलवार से इस फ्लाईओवर पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू हो जाएगा। रेनोवेशन के काम के दौरान रात में इस फ्लाईओवर पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा।
रात 10:30 बजे से यातायात बंद
जिस दिन नवीनीकरण का काम शुरू होगा, उस दिन रात 10:30 बजे से इस फ्लाईओवर पर यातायात बंद कर दिया जाएगा और अगले दिन सुबह 7 बजे से यातायात की स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केएमडीए को रेनोवेशन कार्य के लिये कोलकाता ट्रैफिक पुलिस से पहले ही अनुमति मिल चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, रूबी की ओर से आने वाले और साइंस सिटी के पास के हिस्सों में मरम्मत कार्य गुरुवार रात ही किया गया था। बारिश के कारण इस फ्लाईओवर में कुछ गड्ढे हो गए। इससे यात्रियों को यात्रा करने के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके बाद फ्लाईओवर के तत्काल जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया। केएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क नवीनीकरण के अलावा सीसीटीवी और इलेक्ट्रिक के भी कुछ विशेष काम होने हैं। उन्हें भी इसी अवधि में पूरा कर लिया जाएगा।
अ सकती है नई तारीख
इस बीच, पूर्व और तिलजला यातायात पुलिस ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि केएमडीए रात में फ्लाईओवर नवीकरण कार्य कर सके। सूत्रों के मुताबिक, वाहनों को मां फ्लाईओवर की ओर जाने से रोकने के लिए मां फ्लाईओवर और एजेसी बोस रोड फ्लाईओवर के कनेक्टिंग सेक्शन को बंद किया जा सकता है। हालांकि, एजेसी बोस रोड फ्लाईओवर का ट्रैफिक नियंत्रित नहीं किया जाएगा। नवीनीकरण का काम कब शुरू होगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। एक तो बारिश और दूसरा शहर में अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन, इन दो बातों को ध्यान में रखा जा रहा है। केएमडीए इस सुधार कार्य को अंतरराष्ट्रीय बैठक से पहले पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। अगर काम पूरा नहीं हुआ तो इस बैठक के बाद काम पूरा करने के लिए नई तारीख तय की जा सकती है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in