G-20: PM मोदी के सामने कंट्री नेम प्लेट पर लिखा ‘भारत’, क्या है इसकी वजह ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Published on: 

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार (09 सितंबर) से जी-20 शिखर सम्मलेन की शुरुआत हो चुकी है। यह सम्मेलन दो दिनों तक चलेगा। मंच पर दुनिया के 20 देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मौजूद थे। इसमें सबसे खास पीएम मोदी के समाने कंट्री नेम प्लेट पर लिखे नाम को लेकर चर्चा है। पीएम के समाने कंट्री नेम प्लेट पर 'इंडिया' के जगह 'भारत' लिखा हुआ था। इसके बाद से देश के नाम बदलने की चर्चा जोर-शोर से चल रही है।

पहले भी लिखा गया था 'प्रेजिडेंट ऑफ भारत'
बता दें कि इससे पहले शिखर सम्मेलन को लेकर जब निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा था उस समय भी प्रेजिडेंट ऑफ इंडिया' की जगह 'प्रेजिडेंट ऑफ भारत' लिखा गया था। जिसके बाद विपक्षी गठबंधन I.N.D.IA के नेताओं ने केंद्र सरकार पर इंडिया नाम बदलने का आरोप लगाया था।

प्रेसिडेंट के निमंत्रण पत्र में नाम में बदलाव
बीते मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जी20 सम्मेलन के दौरान रात्रिभोज में शामिल होने के लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें 'प्रेजिडेंट ऑफ भारत' लिखा हुआ था।

भारत नाम लिखे जाने पर विपक्ष का निशाना
इंडिया की जगह भारत नाम लिखे जाने पर विपक्षी दलों ने मोदी सरकार को घेरा। कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A नाम से जब से गठबंधन बना है, इनकी चूलें हिल गई हैं। विपक्षी गठबंधन से ये लोग इतने घबरा गए हैं कि अब आप भारत नाम लिख रहे हैं।

संविधान में है भारत का जिक्र
बता दें कि संविधान के आर्टिकल-1 के अनुसार, 'इंडिया मतलब भारत, जो राज्यों का संघ है' ऐसा लिखा गया है। इसे 18 सितंबर 1949 को संविधान सभा में अपनाया गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in