देशभर में ₹80/किलो टमाटर बेच रही सरकार

देशभर में ₹80/किलो टमाटर बेच रही सरकार
Published on: 

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए आज यानी रविवार से टमाटर 80 रुपए प्रति किलो में बेचना शुरू किया है। पहले इसे 90 रुपए प्रति किलो में बेचा जा रहा था। सरकार ने कहा कि देशभर की 500 से अधिक जगहों पर कीमत का दोबारा आकलन करने के बाद 16 जुलाई से टमाटर ₹80/किलो बेचने का फैसला लिया गया है। नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (NAFED) और नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (NCCF) के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में बिक्री आज से शुरू हो गई है। कल से देश के अन्य शहरों में भी सस्ते टमाटर की बिक्री शुरू होगी। सरकार ने कहा कि थोक कीमतों में कमी आने के कारण कीमतें घटाई गई हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अभी टमाटर की एवरेज प्राइस 117 रुपए प्रति किलोग्राम है।

शनिवार को दिल्ली-NCR में 18 हजार किलो टमाटर बिका
दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार से सस्ते टमाटरों की बिक्री शुरू हुई थी। यहां शनिवार को मोबाइल वैन के जरिए 90 रुपए प्रति किलो के हिसाब से करीब 18 हजार किलो टमाटर बेचा गया। वहीं रिटेल मार्केट में अभी दिल्ली में टमाटर की कीमत 178 रुपए किलो, मुंबई में 150 रुपए किलो और चेन्नई में 132 रुपए किलो है। हापुड में टमाटर की अधिकतम कीमत 250 रुपए किलो है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in