डेढ़ साल के बच्चे को ले जाने की कोशिश का आरोप

डेढ़ साल के बच्चे को ले जाने की कोशिश का आरोप
Published on: 

हावड़ा : बांकड़ा बटतल्ला इलाके में डेढ़ साल के बच्चे को कथित तौर पर अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रही एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार दोपहर की बतायी जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक किराना दुकान के सामने डेढ़ साल का बच्चा कुर्सी पर बैठा था, जबकि उसकी मां जिन्नातुल खातून पास में खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला वहां पहुंची और बच्चे का हाथ पकड़कर उसे अपने साथ ले जाने लगी। मां को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत बच्चे को पकड़ लिया। आरोप है कि इस दौरान महिला ने डंडे से मां पर हमला करने की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर बांकड़ा पुलिस चौकी के अधिकारी पहुंचे और महिला को हिरासत में ले लिया। बच्चे की मां ने बताया कि कुछ सेकंड की देरी होती तो महिला बच्चे को गोद में उठा ले जाती। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हिरासत में ली गयी महिला बोल नहीं सकती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in