पूरे के जीएम मिलिंद देउस्कर संभालेंगे मेट्रो के जीएम का अतिरिक्त प्रभार

पूरे के जीएम मिलिंद देउस्कर संभालेंगे मेट्रो के जीएम का अतिरिक्त प्रभार
Published on

मेघा, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : रेल मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर आज के बाद अपने स्वयं के कार्यों के अलावा मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। मिलिंद के देउस्कर भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) के एक अधिकारी हैं और मूल रूप से भारतीय रेलवे भंडार सेवा (1987 बैच) से जुड़े रहे हैं। उन्होंने भारतीय रेलवे में अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यकारी और प्रबंधकीय पदों को संभाला है, जैसे वरिष्ठ उप महाप्रबंधक/दक्षिण पश्चिम रेलवे, अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक/पुणे मंडल तथा सचिव/रेलवे बोर्ड। उन्होंने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF)/चेन्नई में मुख्य प्रधान सामग्री प्रबंधक, मध्य रेलवे में मुख्य सामग्री प्रबंधक के साथ-साथ कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भी मुख्य सामग्री प्रबंधक के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं। उन्होंने इनसीड (INSEAD), सिंगापुर/मलेशिया से एडवांस्ड मैनेजमेंट (उन्नत प्रबंधन) और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद से स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट (रणनीतिक प्रबंधन) के मुद्दों पर कार्यशाला सहित कई प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं। वह एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं और मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (तत्कालीन आरईसी और वर्तमान एनआईटी) भोपाल के पूर्व छात्र हैं। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी गहरी रुचि है और उन्होंने हमेशा ऐसी गतिविधियों के विकास को बढ़ावा (संरक्षण) दिया है। मिलिंद के देउस्कर को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए वर्ष 2003 में रेल मंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर के रेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in