No Confidence Motion: कांग्रेस पर निर्मला सीतारमण का तंज, बढ़ती इकोनॉमी पर भी बोलीं वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
Published on

लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस जारी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP और कांग्रेस में यही अंतर है कि BJP सपनों को साकार करती है, जबकि कांग्रेस केवल सपने दिखाती है।

No Confidence Motion 2023: संसद में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ गुरुवार (10 अगस्त) को केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने जमकर निशाना साधा। वित्त मंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था का खाका भी सदन में रखा। कांग्रेस के शासनकाल में बिजली की समस्याओं के बारे में वित्त मंत्री ने कहा कि यूपीए के शासन में लोग कहते थे बिजली आएगी। वहीं, अब लोग कहते हैं कि बिजली आ गई। हमनें लोगों को गैस कनेक्शन दिए। कई जगहों पर एयरपोर्ट का निर्माण कराया गया। कांग्रेस के समय में उन्होंने लोगों को केवल सपने दिखाए। अब बीजेपी के शासन में लोगोंं के सपनों को पूरा किया जाता है। बीजेपी लोगों के सपनों को साकार करती है।

'NDA की नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था में उछाल'

देश की अर्थव्यवस्था पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं कि कोरोना जैसी महामारी झेलने के बावजूद हमारी सरकार के 9 सालों की अच्छी नीतियों के वजह से देश की इकोनॉमी में उछाल हुआ है। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था आज भारत भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मॉर्गन स्टेनली ने 2013 में भारत को दुनिया की टॉप 5 नाजुक अर्थव्यवस्था की लिस्ट में शामिल किया था। आज वही मॉर्गन ने भारत की रेटिंग ऊंची कर दी है। देश में अब बनेगा, मिलेगा जैसे शब्द सुनने को नहीं मिलते। तेजी से हो रही है विकास के कारण बन गया, मिल गया जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं।

अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी भी देंगे जवाब

गुरुवार (10 अगस्त) को अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री मोदी अपनी बात रखेंगे। जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे आज पीएम संसद में भाषण देंगे। वहीं, पीएम के भाषण में 2024 चुनाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साध सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in