शुक्रवार के दिन करें ये खास उपाय, प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

Published on

कोलकाता : सप्ताह के सभी दिन किसी ना किसी देवी-देवता और ग्रह को समर्पित हैं। शुक्रवार को माता लक्ष्मी का दिन माना जाता है और ये दिन शुक्रदेव को समर्पित है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही शुक्र ग्रह भी मजबूत होता है और इससे जुड़े दोष कम होते हैं। तो चलिए हम आपको बताएं कि शुक्रवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहे।
• शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी से जुड़े काम से बचने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष के अनुसार इस दिन प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करना नुकसानदायक हो सकता है।
• शुक्रवार के दिन किचन का कोई सामान भी नहीं खरीदना चाहिए।
• इस दिन पूजा-पाठ का सामान भी खरीदने से बचना चाहिए।
• माना जाता है कि शुक्रवार के दिन पैसों के लेन-देन से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।
• इस दिन किसी को शक्कर उधार या दान में ना दें। इससे शुक्र कमजोर होता है।
ये काम करना शुभ
• शुक्रवार के दिन सजावट के सामान, गैजेट्स आदि खरीदने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
• इस दिन सफेद या सिल्वर रंग के वाहन खरीदना शुभ माना गया है। इससे वाहन के कारक ग्रह शुक्र प्रसन्न होते हैं।
• इस दिन नए कपड़ों की खरीदारी भी की जा सकती है।
• शुक्रवार के दिन फटे और गंदे वस्त्र धारण करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और राहु दोष लगता है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in