Kolkata Weather Today : आज मौसम में दिखा बदलाव

Kolkata Weather Today : आज मौसम में दिखा बदलाव
Published on: 

कोलकाता : कुछ दिनों से लगातार लू चलने बाद आज मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। कोलकाता (Kolkata) में शनिवार को लू चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोलकाता ही नहीं बल्कि दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शनिवार को गर्मी कम रहेगी। मौसम विभाग की ओर से यह भी बताया गया कि आज कोलकाता में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हावड़ा, हुगली, पुरुलिया, झाड़ग्राम, पश्चिम मिदनापुर, बांकुड़ा, पूर्वी बर्दवान, पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद और नदिया में लू नहीं चलेगी। इन जिलों में अन्य दिनों की अपेक्षा शनिवार को धूप कुछ कम रहेगी।
Sunday से फिर सूरज चढेगा सर पर
मौसम विभाग ने कहा कि रविवार से अगले गुरुवार तक दक्षिण बंगाल में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि मौसम विभाग ने ये भी अनुमान जताया था कि कोलकाता में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बहरहाल, शनिवार को अलीपुर से नया बुलेटिन प्रकाशित हुआ जिसमें कहा गया है कि नए साल में सूरज की तपन थोड़ी कम होगी।
कोलकाता में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है। कोलकाता के पास साल्टलेक में पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया। बताया गया है कि शनिवार को तापमान 40 डिग्री के करीब रहेगा। हो सकता है कि लू न चले, लेकिन महानगर समेत उपनगरों में गर्मी से परेशानी होगी। शनिवार को भी दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों को लू से निजात नहीं मिल पा रही है। उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर में नए साल के दिन लू की चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि, उत्तर बंगाल के जिलों में शुष्क मौसम जारी रहने के बावजूद लू की कोई संभावना नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in