Bank Holidays : अक्टूबर में इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक

Published on: 

अक्टूबर महीने में 16 दिन बैंक होंगे बंद, RBI ने जारी की गाइडलाइन

नई दिल्ली : आपको अगर अक्टूबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो ये खबर आपके लिए हैं क्योंकि इस महीन बैंक एक या दो दिन नहीं बल्कि 16 दिनों तक बंद रहने वाले हैं। दरअसल,  RBI ने बैंको को लेकर 16 दिनों की छुटि्टयां जारी की हैं। ऐसे में हम आपको अक्टूबर महीने की छुट्टियों के बारे में बता रहे हैं ताकि आप अगले महीने अपने सभी बैंकिंग के काम जल्द पूरा कर लें। अगले महीने मतलब अक्टूबर 1 तारीख से लेकर 31 तारीख तक यानी पूरे 31 दिन में बैंक कुल 16 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। हालांकि, कई छुट्टियां कुछ प्रदेशों में ही लागू होंगी। आइए देखते हैं इन छुट्टियों की पुरी लिस्ट…..

अन्य त्यौहारों की छुट्टियां

– 2 अक्टूबर, 2023….. गांधी जयंती के दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

– 18 अक्टूबर, 2023…. कटि बिहु के चलते असम (गुवाहाटी) में बैंकों की छुट्टी होगी

– 21 अक्टूबर, 2023…. दुर्गा पूजा/महा सप्तमी में अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे

– 24 अक्टूबर, 2023…. दशहरा में हैदराबाद, इंफाल छोड़कर देशभर में बैंक बंद रहेंगे

– 25 अक्टूबर, 2023…. दुर्गा पूजा यानी दसई में गंगटोक में बैंकों की छुट्टी होगी

– 26 अक्टूबर, 2023… दुर्गा पूजा यानी दसई/परिग्रहण पर गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी है

– 27 अक्टूबर, 2023…. दुर्गा पूजा, दसई में गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे

– 31 अक्टूबर, 2023…. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अहमदाबाद के बैंको की छुट्टी रहेगी

शनिवार और रविवार

– 1 अक्टूबर 2023… रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

– 8 अक्टूबर, 2023…. रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी होगी

– 14 अक्टूबर, 2023…. दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

– 15 अक्टूबर, 2023…. रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों का अवकाश होगा

– 22 अक्टूबर, 2023…. रविवार के कारण देशभर में बैंकों का अवकाश होगा

– 28 अक्टूबर, 2023…शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, इस दिन लक्ष्मी पूजा भी है

– 29 अक्टूबर, 2023….रविवार के चलते पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in