'न्याय हर घर तक' के संदेश के साथ निकली जागरूकता रैली

'न्याय हर घर तक' के संदेश के साथ निकली जागरूकता रैली
Published on: 

कोलकाता : कानूनी सेवाएं दिवस के उपलक्ष्य में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पश्चिम बंगाल द्वारा संकल्प टुडे एनजीओ के सहयोग से रविवार को एक रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “न्याय हर घर तक” था। इस रैली में उत्तर व दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और कोलकाता सहित विभिन्न जिलों के

प्रतिभागियों ने भाग लिया। रैली की शुरुआत गोलपार्क - रामकृष्ण मिशन इंस्टिट्यूट ऑफ कल्चर से हुई, जो सदर्न एवेन्यू और राशबेहरी एवेन्यू होते हुए हाजरा क्रॉसिंग पर समाप्त हुई। लगभग 250 प्रतिभागियों ने इस रैली में हिस्सा लिया, जिनमें उप सचिव पूनम सिंघी, रजिस्ट्रार-सह-उप सचिव दिब्येंदु नाथ, सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश श्यामल गुप्ता, न्यायिक अधिकारी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, अधिकारमित्र एवं विधि प्रशिक्षु शामिल थे। रैली का प्रमुख उद्देश्य आम जनता में विधिक जागरूकता फैलाना था। यह आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरणों के उस मिशन को सशक्त रूप से पुनः स्थापित करता है, जिसके तहत न्याय को प्रत्येक द्वार तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in