अपने चेहरे को लेकर क्यों ट्रोल हो रही है मौनी राॅय ?

जल्द ही फिल्म भूतनी में आएंगी नजर
अपने चेहरे को लेकर क्यों ट्रोल हो रही है मौनी राॅय ?
Published on

मुंबई : मौनी रॉय जल्द ही फिल्म भूतनी में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म से ज्यादा वह इन दिनों अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में मौनी भूतनी के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुईं, जहां उनका चेहरा काफी बदला-बदला नजर आया। उनके माथे पर कुछ असामान्य देखने को मिला। उनके माथे पर अजीब से निशान, बदली हुई लिप्स और आईब्रो की शेप ने सबका ध्यान खींचा। इस लुक पर सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। लोगों का कहना है कि मौनी ने सर्जरी करवाकर अपनी खूबसूरती को नुकसान पहुंचाया है।

कई लोगों ने उनके लुक पर किया कमेंट

एक यूजर ने लिखा, ' बिना किसी सर्जरी के पहले कितनी सुंदर थी। जबकि दूसरे ने कहा, 'पहली सर्जरी कितनी परफेक्ट थी।' कुछ फैंस तो उन्हें मंजोलिका तक कहने लगे। कुछ यूजर्स ने दु:ख जताते हुए लिखा, 'पता नहीं क्या सोचा था इसने ये करने से पहले। कुछ फैंस का मानना है कि मौनी रॉय का करियर सर्जरी की वजह से ही आगे बढ़ा है। एक यूजर ने लंबा संदेश लिखते हुए कहा कि सर्जरी की वजह से ही मौनी का करियर टिका है। एक्टिंग शानदार है, लेकिन सर्जरी ने उन्हें बहुत फेम दिलाया। अब सवाल यह उठता है कि क्या मौनी ने अपनी खूबसूरती के साथ अपने करियर को भी जोखिम में डाल दिया है?

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in