कौन है ये करोड़पति एक्टर जिसने अपनी ही ‘भाभी’ से की शादी, मचा था बवाल

कौन है ये करोड़पति एक्टर जिसने अपनी ही ‘भाभी’ से की शादी, मचा था बवाल
Published on: 

मुंबई : टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपना नाम कमाने वाले मशहूर एक्टर राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी लव स्टोरी बॉलीवुड की किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुई थी। पहली ही नजर में राम गौतमी को अपना दिल दे बैठे। दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं। इसके बावजूद दोनों के बीच बेपनाह मोहब्बत है। राम खुले विचार रखते थे, उन्हें पार्टी करना बेहद पसंद था, लेकिन गौतमी बिल्कुल अलग हैं। उन्हें यह सब बिल्कुल पसंद नहीं था। टीवी सीरियल 'घर एक मंदिर' में गौतमी ने राम की भाभी का किरदार प्ले किया था। दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। राम और गौतमी की जोड़ी रियल लाइफ में भी कुछ कम नहीं थी। दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे को पसंद करने लगे और बेहद करीब आने लगे।
ऐसे किया था प्रोपोज
रील लाइफ में बेहद रोमांटिक इमेज रखने वाले राम कपूर ने गौतमी को रियल लाइफ में काफी सिंपल तरीके से प्रपोज किया था। एक इंटरव्यू में राम ने बताया कि उन्होंने गौतमी को एक पार्टी में प्रपोज किया और गौतमी ने बिना देर किए तुरंत हामी भर दी थी। इसके बाद राम और गौतमी साल 2003 में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइंस डे के दिन शादी के बंधन में बंध गए। राम और गौतमी दोनों एक-दूसरे से अच्छा बॉड शेयर करते है। दोनों एक बेटे और एक बेटी के माता-पिता हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in