रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 252.70 करोड़ रुपये कमाये

यह फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी मुख्य भूमिका मे हैं।
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 252.70 करोड़ रुपये कमाये
Published on: 

नई दिल्ली: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म "धुरंधर" ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी। "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" के निर्देशन के लिए प्रशंसा अर्जित कर चुके आदित्य धर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

यह फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी भी हैं। इस फिल्म का निर्माण आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर B62 स्टूडियोज के माध्यम से जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

फिल्म निर्माता कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए। सोशल मीडिया मंच पर की गई एक पोस्ट में फिल्म के पोस्टर के ऊपर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े लिखे गए थे। फिल्म ने कुल 252.70 करोड़ रुपये अर्जित किए हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in