सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ 14 अगस्त को होगी रिलीज, मोशन पोस्टर जारी

आमिर खान प्रोडक्शंस ने जारी किया फिल्म काउन्होंने साहस को चुना। ‘बटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखें
NDTV
सनी देओल की "बटवारा 1947"NDTV
Published on

नई दिल्ली: आमिर खान प्रोडक्शंस ने मंगलवार को ‘बटवारा 1947’ का मोशन पोस्टर जारी किया। विभाजन पर आधारित इस ड्रामा फिल्म में अभिनेता सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

NDTV
बिना अनुमति वैक्सीनेशन या स्टरलाइज़ेशन अभियान न चलाएं : वीसी

वर्ष 1947 की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म “नफरत और भय के दौर में साहस का मार्ग चुनने वाले एक नायक की कहानी” प्रस्तुत करती है। इससे पहले फिल्म का शीर्षक ‘लाहोर 1947’ था।

फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं।

NDTV
'सेंट्रल यूपी मिशन नेटवर्क' के नाम पर धर्मांतरण का खेल ? सीतापुर में 4 गिरफ्तार

आमिर खान के स्वामित्व वाले स्टूडियो ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मोशन पोस्टर साझा कि स्टूडियो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “नफरत और भय के दौर में, उन्होंने साहस को चुना। ‘बटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखें।”

‘बटवारा 1947’ में राजकुमार संतोषी और सनी देओल लगभग 30 साल बाद एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। फिल्म में ए.आर. रहमान ने संगीत दिया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in