शाहरुख ने बर्थडे पर दिया फैन्स को तोहफा, ‘डंकी’ का टीजर रिलीज

शाहरुख ने बर्थडे पर दिया फैन्स को तोहफा, ‘डंकी’ का टीजर रिलीज
Published on: 

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'डंकी' का टीजर जारी किया गया है शाहरूख ने इस फिल्म को अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करने वाले साधारण लोगों की कहानी बताया। शाहरुख खान ने इस फिल्म को जाने माने निर्माता राजकुमार हिरानी के साथ मिलकर बनाया है। अभिनेता ने फिल्म की पहली झलक का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया जिसे निर्माताओं ने 'डंकी ड्रॉप 1' का नाम दिया है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' इस पोस्‍ट के जरिए कहा कि 'यह साधारण लोगों की कहानी है जो अपने सपनों और इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कहानी दोस्ती प्यार और एक साथ रहने की है। यह एक दिल छू लेने वाले कहानीकार की दिल छू लेने वाली कहानी। इसका हिस्सा बनना मेरे लिये सम्मान की बात है और मुझे उम्मीद है कि आप सभी इस फिलम को उतना ही प्यार देंगे।' बता दें क‌ि तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर अभिनीत इस फिल्म को क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in