नाना पाटेकर ने पहले फैन को मारा थप्पड़, अब हाथ जोड़कर मांगी माफी, देखें वीडियो

Published on: 

नई दिल्ली: बीते दिन पहले थप्पड़कांड को लेकर चर्चा में रहे एक्टर नाना पाटेकर ने अब सफाई दी है। युवक को थप्पड़ मारने वाला वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही थी। जिसके बाद उनका बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर घटना के बारे में पूरी जानकारी देते हुए बताया।

रिहर्सल के दौरान घटी घटना

वीडियो जारी करते हुए बॉलीवुड के एक्टर नाना पाटेकर ने कहा कि देखिए, एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां मैंने एक बच्चे को मारा है। हालांकि ये सीक्वेंस हमारी एक फिल्म का हिस्सा है। हमने एक रिहर्सल कर दी थी। एक पीछे से बंदा आकर बोलता है, 'ये बुरा टोपी बेचनी है?' मैंने टोपी पहना हुआ है। मैं उसे मारता हूं। मैं कहता हूं, 'बदतमीज़ी बंद करो, तमीज़ से पेश आओ। ये तरीका नहीं है।' और वो भाग जाता है। एक रिहर्सल कर चुके थे। डायरेक्टर ने कहा और एक बार करनी है। हम शुरू ही कर चुके थे कि इतने में ये बच्चा जो वीडियो में है अंदर आ गया।"

काशी में हुई फिल्म की शूटिंग

अंत में नाना पाटेकर ने कहा कि अगर वह लड़का उनके सामने आएगा तो वह खुद उनसे माफी मांग लेंगे। बता दें कि फिल्म की शूटिंग काशी में हुई थी। गौरतलब है कि वायरल वीडियो में नाना पाटेकर को भीड़ भरी सड़क पर सूट पहने हुए दर्शकों के बीच शूटिंग करते देखा जा सकता है। वहीं एक फैन नाना पाटेकर की ओर दौड़कर सेल्फी लेने आता है। इस पर एक्टर उस फैन के सिर पर जोर से थप्पड़ मार देते हैं। एक्टर के इस तरह के बिहेवियर के लिए इंटरनेट पर फटकार लगाई गई थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News