Music कंपोजर Vishal Dadlani का एक्सीडेंट, सभी शो हुए रद्द

विशाल ददलानी ने दी जानकारी
Music कंपोजर Vishal Dadlani का एक्सीडेंट, सभी शो हुए रद्द
Published on: 

नई दिल्ली - बॉलीवुड से एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। मशहूर म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी का एक्सीडेंट हो गया है। इस एक्सीडेंट की जानाकारी खुद विशाल ने सोशल मीडिया पर दी। यह एक्सीडेंट कब और कैसे हुआ इसको लेकर अभी तक साफ रूप से कुछ पता नहीं चल पाया है। इस खबर के सामने आने के बाद से विशाल के फैंस बेहद दुखी हैं।

विशाल ने इस एक्सीडेंट की जानकारी खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके दी। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'बुरी किस्मत। मेरा छोटा सा एक्सीडेंट हो गया है। इस वजह से मुझे अपना कॉन्सर्ट पोस्टपोन करना होगा। मैं आपको हेल्थ अपडेट देता रहूंगा। जल्द ही ठीक होकर लौटता हूं। फिर मिलेंगे पुणे।'

फैंस को सारे पैसे वापस मिलेंगे - विशाल ददलानी

इस एक्सीडेंट के बाद अपने पोस्ट में विशाल ने लिखा कि फैंस को उनके सारे पैसे वापस मिलेंगे। पोस्ट में आगे कहा गया कि उन्हें खेद है कि ये कॉन्सर्ट उन्हें कैंसिल करना पड़ा।
विशाल ददलानी के एक्सीडेंट की खबर के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हैं। 51 साल के विशाल ददलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। विशाल ने बॉलीवुड के कई हिट गानों को कंपोज किया है। इसके साथ ही वो कई रियलिटी शो के जज भी रहे हैं जिनमें 'इंडियन आइडल' भी एक है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in