कई सितारे मनाते हैं छठ महापर्व, गुरमीत चौधरी से लेकर रवि किशन तक, ये है लिस्ट 

Published on: 

नई दिल्ली: देश में छठ पर्व की तैयारी जोरों पर हैं। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ का त्योहार लोकप्रिय है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी ऐसे कई बड़े सितारें है जो इस छठ मनाते हैं और हर साल अपने परिवार के साथ सारी तैयारी भी करते हैं। हम आपको बॉलीवुड के ऐसे सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि छठ पूजा में अपनी गहरी आस्था रखते हैं। इस लिस्ट में रवि किशन से लेकर मनोज बाजपेयी तक का नाम शामिल है।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह

भोजपुरी की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हर साल अपने पूरे परिवार के साथ छठ महापर्व मनाती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस छठ के मौके पर अपने नए-नए गाने भी रिलीज करती हैं।

मोनालिसा 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी हर साल काफी धूमधाम से छठ पूजा मनाती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने चाहने वालों को भी महापर्व की शुभकामनाएं देना नहीं भूलती हैं।

रवि किशन

भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन भोजपुरी सिनेमा का एक बड़ा चेहरा हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जन्में रवि किशन का नाता बिहार से भी गहरा है। 2020 में रवि किशन ने अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में घाट छठी मैया का आशीर्वाद लेने घाट पर गए थे। उन्होंने घाट पर बेदी भी बनाई।

मनोज बायपेजी

मनोज बायपेजी ने फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपना दबदबा बनाया हुआ है। मनोज की फिल्में देखने के लिए फैंस बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। एक्टर का जन्म भी बिहार में हुआ है। उनका परिवार भी ये पर्व मनाता है।

गुरमीत चौधरी 

बिहार में जन्मे एक्टर गुरमीत चौधरी ने पत्नी देबिना के साथ छठ पूजा की थी। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। गुरमीत के इन फोटोज पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया था।

पंकज त्रिपाठी

बॉलीवुड में कॉमिक रोल हो या गंभीर रोल पंकज त्रिपाठी हर किरदार में ढल जाते हैं। वेब सीरीज के कालीन भइया से लेकर स्त्री के मजेदार किरदार तक, पंकज त्रिपाठी ने अपने हर किरदार के साथ हमेशा न्याय किया है। पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज से ताल्लुक रखते हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा 

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा भी पटना के रहने वाले हैं। उनका आज भी पटना में आलीशान घर है और उनके भाई बाकी रिश्तेदार बिहार में ही रहते हैं। शत्रुघ्न का पटना में 'रामायण' नाम का घर है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in