आईफोन 18 प्रो और फोल्डेबल आईफोन पर टिकी नजरें

तकनीकी दिग्गजों की इस विशेष प्रस्तुति में नए प्रो सीरीज स्मार्टफोन्स और फोल्डेबल डिवाइस पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
नया लुक, नया अंदाज़
नया लुक, नया अंदाज़
Published on

तनीशा हीरावत, सन्मार्ग संवाददाता

कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित एप्पल पार्क में 9 सितंबर को होने वाले एप्पल के विशेष आयोजन में आईफोन 18 प्रो (iPhone 18 Pro), आईफोन 18 प्रो मैक्स (iPhone 18 Pro Max) और ब्रांड के पहले फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा (iPhone Ultra) के वैश्विक पदार्पण की पूरी संभावना है।

आईफोन 18 प्रो सीरीज के संभावित फीचर्स

इस नई सीरीज में दमदार ए20 प्रो चिप, बेहतर बैटरी लाइफ और उन्नत कैमरा तकनीक शामिल होने की संभावना है। आईफोन 18 प्रो में 6.3 इंच और प्रो मैक्स में 6.9 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, साथ ही मुख्य कैमरे में परिवेशीय प्रकाश के अनुसार समायोजन करने की सुविधा भी दी जा सकती है।

कंपनी का पहला फोल्डेबल आईफोन (आईफोन अल्ट्रा)

रिपोर्ट के अनुसार, बुक-फोल्ड डिजाइन वाले इस पहले फोल्डेबल मॉडल को आईफोन अल्ट्रा नाम दिया जा सकता है। इसमें लगभग 7.8 इंच की आंतरिक और 5.4 से 5.5 इंच की बाहरी स्क्रीन होने की संभावना है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 1.76 लाख रुपये हो सकती है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in