Bollywood : कैट-विक्की के घर बेटे का जन्म

कैटरीना और विक्की ने बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की
Katrina Kaif and Vicky Kaushal
Published on

मुंबई : फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने शुक्रवार को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों को पुत्रधन की प्राप्ति हुई है।

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

दंपति ने अपने अपने संबंधित ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट पर संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘‘हमें खुशियों की सौगात मिली है। अपार कृतज्ञता के साथ हम अपने नन्हे मेहमान का स्वागत करते हैं।

2021 में किया था विवाह

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर, 2021 को विवाह किया था। उनका विवाह चौंकाने वाला था। कटरीना से उम्र में छोटे विक्की कौशल ने जब विवाह की तस्वीर शेयर की थी तो फैन हैरान हो गए थे। उस वक़्त इस जोड़ी ने बॉलीवुड गलियारों में काफी सुर्खियां बटोरी थी। दोनों राजस्थान में एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधे थे।

बेबी बंप Plant किया था।

इस साल सितंबर में कैटरीना ने गर्भवती होने की घोषणा करते हुए एक ‘पोलरॉइड’ तस्वीर साझा की थी जिसमें दोनों कैटरीना और विक्की बेबी बंप को खुशी से निहारते हुए दिख रहे थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।’

हिट फिल्म छावा में लीड भूमिका में थे विक्की

विक्की हाल में ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘छावा’ में दिखे थे और अब वह संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं। कैटरीना आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई थ्रिलर ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति के साथ नजर आई थीं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in